GA4-314340326 जशपुरिया बीएड कालेज बीसा के संस्थापक बालेश्वर प्रसाद की मनी 15वीं पुण्यतिथि

जशपुरिया बीएड कालेज बीसा के संस्थापक बालेश्वर प्रसाद की मनी 15वीं पुण्यतिथि

angara(ranchi)  जशपुरिया बीएड कालेज बीसा के संस्थापक व पूर्व उपप्रमुख बालेश्वर प्रसाद की शनिवार को कालेज परिसर में 15वीं पुण्यतिथि मनाया गया। पूर्व शिक्षक व अनगड़ा प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख, हेसातु पंचायत के पूर्व मुखिया रहे बालेश्वर प्रसाद की कालेज परिसर स्थित आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। दो मिनट का मौन धारण किया गया। पुत्र कालेज के अध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, पोती शालिनी प्रिया सहित अन्य ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पिताजी बालेश्वर प्रसाद के सपनों के कारण ही यहां पर बीएड कालेज की स्थापना हो पाया। जशपुरिया एजुकेशनल ट्रस्ट क्षेत्र में लगातार शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इस अवसर पर बीएड के प्रोफेसर सरिता सिंह, सरिता शर्मा, उषा मिंज, विभा कुमारी, शशिप्रभा, रानी, महफूज जशपुरिया पब्लिक स्कूल के सजीव, प्रियंका बड़ाइक, बसंती बड़ाइक, बिरेन्द्र ठाकुर, काजल गोस्वामी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने