silli(ranchi) सिल्ली प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत लंबित आवासों को पूरा करने के लिये 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर, तक “चलो करें आवास पूरा” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान को लेकर शनिवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीडीओ पावन आशीष लकड़ा की अध्यक्षता में “अब न रहे कोई आवास अधूरा, चलो करें आवास पूरा“ अभियान को लेकर बैठक किया गया। बैठक में प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक विशेष रुप से उपस्थित हुए। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में कुल 20 पंचायतों में 161 आवास लंबित है। उन्होंने सभी पंचायत सेवक एवं जन सेवक से पंचायत वार सभी लंबित आवास के बारे में जानकारी लिया। वहीं अगामी 10 अक्टुबर तक प्रखंड के सभी पंचायत में अभियान के तहत् मुखिया की अध्यक्षता में पंचायत सेवक/जनसेवक, पंचायत समिति सदस्य, विधायक प्रतिनिधि और संबंधित वार्ड सदस्यों की टीम लंबित आवास पूर्ण करने के लिए लाभुकों को प्रेरित कर आवश्यक सहयोग प्रदान कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जो घर नहीं बना पाते हैं उनसे राशि वापस कराने और जो आवास लाभुक घर में नहीं हैं उनको जनप्रतिनिधि के सहयोग से घर बनवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इ अभियान के दौरान सभी लंबित आवासों को पूर्ण करना है, यह विभाग एवम सरकार के द्वारा लाभुको को अंतिम मौका दिया गया है। लाभुक अपना आवास पूर्ण करें या राशि वापस करें इस बात को अभियान में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
10 अक्टूबर तक लंबित आवासों को करे पूर्ण: सिल्ली बीडीओ
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.