angara(ranchi) तीन दिवसीय अनगड़ा प्रखंड स्तरीय विवेकानंद सेवा संघ इंटर फुटबाल टुर्नामेंट की चैंपियन बेयांग(दुलमी रामगढ़) की टीम बनी। गुरूवार को सिकिदिरी मैदान में खेले गये फाइनल मैच में बेयांग ने दुबलाबेड़ा को 2-0 से हराया। दोनों टीमों को एक एक खस्सी, जर्सी सेट व ट्राफी प्रदान किया गया। इसके अलावा टुर्नामेंट में शामिल सभी 16 टीमों को एक एक फुटबाल दिया गया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि एसआरएचपी सिकिदिरी के परियोजना प्रबंधक विनय अंगीरा, विशिष्ट अतिथि पूर्व मुखिया राजेश पाहन व स्वपन महाराज ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सोमरा बेदिया, राजकुमार बेदिया, किशोर बेदिया, चिरंजीवी मंडल, प्रदीप महतो आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
सिकिदिरी में तीन दिवसीय इंटर विवेकानंद सेवा संघ फुटबाल टुर्नामेंट की चैंपियन बनी बेयांग
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.