चन्द्रयान-3 मिशन की सफलता में सिल्ली के इंजीनियर का रहा इसरो में योगदान

 

साइंटिस्ट जयप्रकाश महतो
तारकेश्वर महतो/ Silli (Ranchi) सिल्ली प्रखंड के लोटा गांव निवासी शिक्षक आनंद महतो के पुत्र जयप्रकाश महतो का चंद्रयान-3 में सफल योगदान रहा है। वे पिछले पांच वर्षों से इसरो (ISRO) में द्रव नोदन प्रणाली केंद्र में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर पदस्थापित हैं। जयप्रकाश ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से इसरो में मैकेनिकल इंजीनियर बनकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। 33 साल की उम्र में वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। बताते चलें कि जयप्रकाश ने अपने गांव में रहकर प्रारंभिक शिक्षा पूरी की है। आदित्य बिरला हाई स्कूल, मूरी से मैट्रिक पास करने के बाद इंटर की पढ़ाई मारवाड़ी कॉलेज, रांची से की। जयप्रकाश ने बताया कि चंद्रयान मिशन से प्रेणना लेकर ही उन्होंने इसरो में जाने का लक्ष्य तय किया था।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने