GA4-314340326 प्रशिक्षु शिक्षक अपने कर्तव्य व देशसेवा में आदर्श प्रस्तुत करें: सुदेश कुमार महतो

प्रशिक्षु शिक्षक अपने कर्तव्य व देशसेवा में आदर्श प्रस्तुत करें: सुदेश कुमार महतो

angara(ranchi)  जेडी नेशनल बीएड कालेज सभागार में गुरूवार को फेयरवेल प्रोग्राम हुआ। इसमें सत्र 2024-26 के प्रशिक्षुओं को विदाई दी गई। कालेज प्रबंधन ने सभी के सुखमय व सफल जीवन की कामना किया। मुख्य अतिथि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो थे। सुदेश कुमार महतो ने सत्र 2024-26 के सभी प्रशिक्षुओं को उनकी दो वर्षों की शैक्षणिक यात्रा, अनुशासन एवं परिश्रम के लिए "उत्कृष्टता पुरस्कार (अवार्ड आफ एक्सेंलेंस)" से सम्मानित किया गया। सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य, गीत एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुति की गई। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जेडी नेशनल बीएड कालेज अनगड़ा का पहला बीएड कालेज है। शिक्षा के क्षेत्र में इस संस्थान की उल्लेखनीय भूमिका रही है। कहा कि भविष्य में प्रशिक्षु विभिन्न संस्थानों में अपनी अपनी सेवा देंगे लेकिन यहां बिताए दो साल हमेशा याद रहेगा। प्रशिक्षु शिक्षक अपने कर्तव्य व देशसेवा में आदर्श प्रस्तुत करें। कालेज प्रबंधन के द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संचालन चुमकी राय ने किया। इस अवसर पर कालेज की सचिव जेडी सिंह, ट्रस्टी मेंबर स्मृति कटियार, अरविंद कुमार, प्राचार्या डॉ. निहारिका कुमारी आदि उपस्थित थे।   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने