GA4-314340326 पुण्यतिथि पर याद किये गए शिक्षाविद डॉ बहादुर सिंह

पुण्यतिथि पर याद किये गए शिक्षाविद डॉ बहादुर सिंह

angara(ranchi)  जाने माने शिक्षाविद व कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष डॉ बहादुर सिंह की 12 वीं पुण्यतिथि के मौके पर कैंब्रिज ग्रुप के सभी संस्थानों में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सीआईटी में सभा को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने कहा कि बहादुर बाबू जैसे विजनरी लोग बिरले ही जन्म लेते है, ये उनकी जिजीविषा का ही परिणाम है कि टाटीसिलवई क्षेत्र वर्तमान समय में शिक्षा के हब के रूप में उभरा है। अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक डॉ रणबीर ने उनकी उपलब्धियों पर चर्चा की। कहा डीन प्रो अरशद उस्मानी ने कहा कि भले उनके बताये मार्ग पर चलकर उनके सपनों को साकार करना हमारा संकल्प है। कार्यक्रम को परीक्षा नियंत्रक विजयशंकर सिंह, सीएसई विभागध्यक्ष प्रो दीपक वर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। डॉ बहादुर सिंह तात्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के साथ जकार्ता गए प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे। एपवा द्वारा लाइफ टाइम एचीवर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। मौके पर डॉ पल्लवी सिंह, उप प्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, डॉ शालिनी सिंह, डॉ नवीन कुमार के अलावे सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान संस्थान परिसर में बहादुर सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने