 |
| मृतक अनिल कुमार प्रसाद |
angara(ranchi) अनगड़ा चौक निवासी अनिल कुमार प्रसाद उर्फ बबलू(44) का इलाज के क्रम में शनिवार की देर रात निधन हो गया। अनिल के निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। अनिल बेहद हंसमुख व मिलनसार था। दिवंगत अनिल अनगड़ा चौक निवासी समाजसेवी सह संवेदक गिरिवर प्रसाद के पुत्र और प्रदीप साहू के भतीजा है। ज्ञात हो कि 23 सितंबर की शाम में अनगड़ा चौक स्थित अपने आवास के सामने एक बाइक सवार ने ठोकर मार दिया था। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रांची ऑर्किड अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। ऑपरेशन भी हुआ था। शनिवार की देर रात अनिल ने दम तोड़ दिया। अंतिम संस्कार नामकोम मुक्तिधाम में किया गया। मृतक अपने पीछे विधवा, एक पुत्र एक पुत्री को छोड़ गया। अनिल की मौत की खबर से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा प्रदीप साहू ने कहा कि अनिल की मौत ने अंदर से तोड़ दिया है। भाजपा पंचायत राज प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक जैलेन्द्र कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, युवा समाजसेवी आतिश कुमार महतो, पूर्व मुखिया मधुसूदन मुंडा, ग्रामप्रधान लोकनाथ पाहन, दुर्गा पूजा समिति अनगड़ा के अध्यक्ष जगेश्वर महतो, रामसाय मुंडा, अमर केसरी, अघनू महतो, पुशनाथ मुंडा, राजेश यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.