GA4-314340326 एसएसबी व पुलिस के संयुक्त अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद

एसएसबी व पुलिस के संयुक्त अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद

angara(ranchi)  एसएसबी बटालियन 26 वाहिनी व झारखंड पुलिस की संयुक्त छापामारी अभियान में शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के सिकरामबा गांव में जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों का एक बड़ा जखीरा (कैश) बरामद किया है। छापामारी में स्थानीय थाना की टीम भी एसएसबी को मदद कर रही थी।  

मूसलाधार बारिश और दुर्गम पहाड़ियों के बीच चला तलाशी अभियान 
मिली गुप्त सूचना (ऑपरेशन नंबर 166) के आधार पर 26वीं वाहिनी एसएसबी की 'ए' कंपनी (जामब्रो), कुचाई थाना पुलिस और सरायकेला पुलिस बल की संयुक्त टीम ने सिकरामबा गांव के आसपास के जंगलों में छापेमारी शुरू की। क्षेत्र की अत्यंत कठिन भौगोलिक स्थिति और लगातार हो रही तेज बारिश के बावजूद जवानों ने संयम और सतर्कता के साथ गहन तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान जमीन के अंदर बड़ी चालाकी से छिपाकर रखे गए एक गुप्त ठिकाने (वेपन कैश) का पता चला। 
बरामद हथियारों में पिस्तौल: 01, 303 राइफल: 02, 303 राइफल मैगजीन: 03, 9 एमएम कार्बाइन पिस्तौल ग्रिप: 01, 9 एमएम कार्बाइन कॉकिंग हैंडल: 01 शामिल है। एसएसबी 26वीं वाहिनी के अधिकारियों ने बताया कि यह सफलता एसएसबी और स्थानीय जिला पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, सटीक सूचना और समर्पित प्रयासों का परिणाम है। प्रतिकूल मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए नक्सलियों/उग्रवादियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखने के लिए एसएसबी और पुलिस का यह संयुक्त अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم