अमित सहाय / गिरिडीह : सोमवार सुबह गिरिडीह में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (Ex-Deputy Superintendent) डॉ. बीएन झा (Dr. BN Jha) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है। उनका शव शहर के पाचंबा थाना क्षेत्र स्थित एक कुएं से मिला, इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह स्थानीय लोगों ने कुएं में एक शव तैरता हुआ देखा तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पाचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त डॉ. बीएन झा के रूप में होते ही पूरे चिकित्सा जगत और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।कुएं के बाहर लगी आसपास के लोगों की भीड़।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Post-Mortem) के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मौत (Suspicious Death) मानते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य (Evidence) जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत पुलिस जांच (Police Investigation) के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। डॉ. झा की इस तरह संदिग्ध हालात में मौत होने से शहर के लोग स्तब्ध हैं और पुलिस मामले की तफ्तीश में मुस्तैदी से जुटी है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.