पीरटांड़ के रिहायशी इलाकों में घुसा था सरिया से आया हाथियों का दल; वन विभाग की QRT टीम और ग्रामीणों ने सूझबूझ से जंगल में वापस खदेड़ा
![]() |
| दुनिया सरिया क्षेत्र में हाथियों का झुंड। |
दो रातों तक चला वन विभाग का महाभियान
गिरिडीह के वन क्षेत्र पदाधिकारी एस. के. रवि ने बताया कि मानव-हाथी द्वंद्व (Man-Elephant Conflict) को रोकने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दो दिनों तक रात भर विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस दौरान हाथियों के झुंड को पीरटांड़ के दुधनिया, कठवारा, कुम्हारलालो, नावाडीह, प्रतापपुर, पारसबनी, जंगो, बिशुनपुर, खेताडाबर और अंगिया होते हुए उनके तय कॉरिडोर (Corridor) में सुरक्षित वापस ड्राइव किया गया।
वन्यजीवों का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी: रेंजर
हाल के दिनों में विभिन्न क्षेत्रों से सामने आईं मानव-हाथी द्वंद्व की घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने ग्रामीणों से सजग रहने की अपील की है। रेंजर एसके रवि ने कहा कि जान-माल के नुकसान से बचने के लिए विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।
मानव के साथ-साथ हाथी समेत सभी जीव पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं। वन्यजीवों का संरक्षण और प्रकृति का संतुलन बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। -एसके रवि, वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.