GA4-314340326 सांस्कृतिक समागम को ले जनजाति सुरक्षा मंच ने निकाला बाइक रैली

सांस्कृतिक समागम को ले जनजाति सुरक्षा मंच ने निकाला बाइक रैली

angara(ranchi)  24 मई को दिल्ली में होनेवाले समृद्ध सांस्कृतिक समागम को लेकर गुरूवार को जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वाधान में बाइक रैली निकाला गया। बाइक रैली गेतलसूद से निकला जो नवागढ़, महेशपुर, अनगड़ा होते हुए गोंदलीपोखर जाकर समाप्त हुआ। इसका नेतृत्व भाजपा एसटी मोरचा के जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया व संचालन जनजाति सुरक्षा मंच के संयोजक अजय कुमार सिंह भोगता कर रहे थे। गेतलसूद से बाइक रैली को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें काफी संख्या में जनजाति समाज के लोग शामिल हुए। बुधराम बेदिया ने बताया कि झारखंड के जनजाति समाज की अस्मिता, अस्तित्व, पारंपरिक रीति रिवाजों व संस्कृति, परंपरा को बचाने को लेकर 24 मई को दिल्ली के लाल किला मैदान में समृद्ध सांस्कृतिक समागम हो रहा है। इसमें पूरे झारखंड से जनजाति समाज के लोग शामिल होंगे। अजय कुमार सिंह भोगता ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर गांव गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। बाइक रैली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, रामनाथ महतो, रामसाय मुंडा, दिलीप मिर्धा, अजय करमाली, जगेश्वर महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने