GA4-314340326 कमला नेहरू इंटर कॉलेज: दिशा कुमारी इंटर कला, नैंसी सोनकर वाणिज्य टापर बनी

कमला नेहरू इंटर कॉलेज: दिशा कुमारी इंटर कला, नैंसी सोनकर वाणिज्य टापर बनी


दिशा कुमाारी
angara(ranchi) कमला नेहरू इंटर कॉलेज टाटीसिलवे में इंटर कला संकाय में 98 फीसदी व वाणिज्य संकाय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। कला संकाय में दिशा कुमारी 415 अंक लाकर कालेज टापर बनी।  कला संकाय में कुल 388 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें से प्रथम श्रेणी में 108, द्वीतिय श्रेणी में 255 व तृतीय श्रेणी में 14 परीक्षार्थी उतीर्ण हुआ। वाणिज्य संकाय में नैंसी सोनकर 351 अंक प्राप्त कर कालेज टापर बनी। वाणिज्य संकाय में कुल 27 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें से 17 प्रथम श्रेणी, 10 द्वीतिय श्रेणी से परीक्षा उर्तीण हुआ। इसके अलावा कला संकाय में डिंपल कुमारी को 408 अंक, पार्वती कुमारी को 388 अंक प्राप्त हुआ। वाणिज्य संकाय में सक्षम कुमार भोक्ता 337 अंक व मनीषा कुमारी 334 अंक प्राप्त किया। छात्रों की इस सफलता पर कालेज के अध्यक्ष डॉ लालमणि प्रसाद, सचिव नवनीत कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ अजय कुमार सिन्हा ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना किया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने