 |
| चोरी के बाद बिखरा सामान |
angara(ranchi) सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गेतलसूद में रविवार की रात में कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। कार्यालय का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने 2 आलमीरा का तोडकर उसमें रखा कुछ नकदी सहित कई महत्वपूर्ण कागजात को बिखेर दिया। आलमीरा में रखा गमछा, शाल आदि की चुराकर ले गया। टेबल के तीन ड्रोरवर को भी तोड़ा गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक सेवाराम महतो ने बताया कि एक अन्य आलमीरा का ताला नही तोड़ पाया। इससे पूर्व रामनवमी के दिन भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। दो माह में लगातार दो-दो चोरी की घटना होने से विद्यालय प्रबंधन दहशत में है। इस मामले की जानकारी अनगड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.