फोटो : सीआईपी में आयोजित इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमिटी की बैठक में शामिल अध्यक्ष डॉ राजकुमार एवं अन्य। KANKE,(RANCHI)। राजधानी रांची स्थित ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्थान (सीआईपी), कांके की इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमेटी की पहली बैठक मंगलवार को अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार,निदेशक, रिम्स की अध्यक्षता में हुई। स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, भारत सरकार से निबंधित होने के बाद इस इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमिटी की यह पहली बैठक थी। इसमें प्रस्तुत किए गए विभिन्न शोध प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें अनुसंधान से संबंधित नैतिक मानकों एवं गुणवत्ता के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। कमिटी ने गहन विचार विमर्श के पश्चात तीन शोध विषयों के प्रस्ताव को मंजूरी दी। डॉ. सौरभ खानरा, डॉ. अनिरुद्ध मुखर्जी तथा डॉ. वरुण एस. मेहता तीनों प्राध्यापक, मनोचिकित्सा विभाग,सीआईपी के शोध प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। निदेशक डॉ वीके चौधरी ने कहा कि यह संस्थान के लिए अत्यंत ही गौरव का क्षण है। कहा कि इससे संस्थान में नैतिकता पूर्ण शोध और अनुसंधान कार्यों को गति और नई दिशा मिलेगी। बढ़ती मानसिक चुनौतियों से निपटने में ये अनुसन्धान और उनके परिणाम काफी सहायक साबित होंगे। बताया कि कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राज कुमार, निदेशक, रिम्स, उपाध्यक्ष डॉ. अमूल रंजन सिंह, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, नैदानिक मनोविज्ञान विभाग, रिनपास तथा सदस्य सचिव डॉ उमेश एस, प्राध्यापक , मनोचिकित्सा विभाग, सीआईपी बनाए गए हैं। वहीं डॉ. आभा कुमारी अतिरिक्त प्राध्यापक, औषधि विज्ञान विभाग, रिम्स, डॉ. कौशिक बागची सहायक प्राध्यापक, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल),रांची, डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता सह प्राध्यापक, दर्शनशास्त्र विभाग, गोस्सनर कॉलेज, डॉ. राजा राम महतो सामाजिक प्रतिनिधि, डॉ. अविनाश शर्मा प्राध्यापक, मनोचिकित्सा विभाग, सीआईपी, डॉ. आलोक प्रताप प्राध्यापक, मनोचिकित्सा विभाग, सीआईपी, डॉ. रोशन खानांडे प्राध्यापक, मनोचिकित्सा विभाग, सीआईपी, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव सहायक प्राध्यापक, मनोरोग सामाजिक कार्य विभाग, सीआईपी तथा अलीशा अरोड़ा सहायक प्राध्यापक, नैदानिक मनोविज्ञान विभाग,सीआईपी को इस इंस्टीट्यूशनल एथिक्स कमिटी का सदस्य बनाया गया है।
सीआईपी में हुई एथिक्स रिसर्च कमिटी की पहली बैठक, तीन शोध प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Kanke
0
Tags
Kanke News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.