![]() |
| अवैध आरा मिल को ध्वस्त करती जेसीबी। |
DFO के नेतृत्व में बनी टीम ने दी दबिश
गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) मनीष तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने जब कुंडलवादह गांव में छापेमारी की, तो वहां अवैध रूप से आरा मिल का संचालन होता पाया गया। विभाग ने बिना देर किए जेसीबी मशीन मंगवाई और मिल के ढांचे को पूरी तरह तोड़ दिया।
आम और कटहल की लकड़ियां बरामद
कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने आरा मशीन के साथ-साथ भारी मात्रा में कीमती लकड़ी जब्त की है। जब्त लकड़ी में मुख्य रूप से आम और कटहल की प्रजाति शामिल है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इन पेड़ों को अवैध रूप से काटकर मिल में खपाने की तैयारी थी। जब्त की गई लकड़ियों की बाजार में कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी जा रही है।
हमें लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध कटाई की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना पुख्ता होते ही टीम ने छापेमारी की। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -रोहित पंडित, वनपाल
अवैध धंधेबाजों में हड़कंप, पुलिस बल रहा तैनात
अभियान के दौरान किसी भी विरोध की स्थिति से निबटने के लिए स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। जब्त मशीन और लकड़ी को वन विभाग के कार्यालय लाया गया है और संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.