![]() |
| समीक्षा बैठक में शामिल डीसी व अन्य। |
योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा, पारदर्शिता पर जोर
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और चुनौतियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क, भवन निर्माण, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई जैसी बुनियादी ढांचागत योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें।
अधिकारियों को फील्ड विजिट बढ़ाने का निर्देश
उपायुक्त ने तकनीकी पदाधिकारियों को केवल दफ्तर तक सीमित न रहकर नियमित रूप से फील्ड विजिट करने और कार्यस्थलों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
प्रगति रिपोर्ट : उन्होंने कहा कि सभी कार्यों की अपडेटेड रिपोर्ट समय-समय पर जिला गोपनीय शाखा को उपलब्ध कराई जाए। जो कार्य काफी समय से अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
आधुनिक तकनीक : उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर कार्यप्रणाली का उपयोग करें।
विकास योजनाएं आम जनता के हित के लिए हैं। इनका सही समय पर और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन ही जिले के समग्र विकास का आधार है। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें। -रामनिवास यादव, उपायुक्त, गिरिडीह
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ-साथ पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल (1 और 2), भवन प्रमंडल और विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता समेत कई अन्य तकनीकी अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.