GA4-314340326 ईसाई युवक ने महावीरी झंडा जलाया, मांगी माफी

ईसाई युवक ने महावीरी झंडा जलाया, मांगी माफी

जलाया गया महावीरी झंडा

बैठक करते ग्रामीण
angara(ranchi)  अनगड़ा थाना क्षेत्र के रामदगा में महावीरी झंडा जलाये जाने के बाद उत्पन्न हुए तनाव का गूरूवार की रात में काफी गहमागहमी के बाद समाधान हो गया। ज्ञात हो कि बुधवार की रात में रामदगा गांव में तीन बड़ा महावीरी झंडा व बांस को ईसाई समुदाय के एक युवक दिलीप संपवार ने जला दिया था। आरोपित दिलीप संपवार रामदगा का ही रहनेवाला है। झंडा जलाने की घटना के बाद गांव में तनाव हो गया। सनातनी समाज के लोग गोलबंद होने लगे। गुरूवार की रात में इस मामले को लेकर रामदगा चबूतरा में ग्रामीणों की बैठक ग्रामप्रधान शिवा मुंडा की अध्यक्षता में हुई। आरोपित युवक को बुलाया गया। शुरू में काफी गहमा-गहमी हुआ। बाद में दिलीप संपवार ने इस घटना पर खेद व्यक्त करते हुए लिखित माफी मांगी। भविष्य में इस तरह की घटना दुबारा नही करने का आश्वासन दिया। दिलीप के उपर दो हजार का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना की इस राशि से तीन महावीरी झंडा की खरीद की जाएगी। इस अवसर पर सिरका मुखिया रौशनलाल मुंडा, समाजसेवी साहेबराम महतो, सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, मनीराम मुंडा, बिपीन मुंडा, जितेन्द्र मुंडा, अजीत महतो आदि उपस्थित थे।    

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने