angara(ranchi) रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शैक्षिक एवं अनुसंधान संस्थान (आरकेएमवीईआरआई) के सात छात्रों के एक समूह ने दुबलाबेड़ा गांव में सात दिवसीय 'ग्रामीण जीवन और शिक्षण अनुभव'(आरएलएलई) के तहत आधुनिक, प्राकृतिक व जैविक खेती व स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत किसानो को मशरूम उत्पादन और माइक्रोग्रीन्स खेती की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। साथ ही फसलों में लगने वाले रोगों की पहचान और उनके जैविक उपचार के बारे में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बाजार के जंक फूड के व घर के पारंपरिक भोजन के बारे में बताया गया। ग्रामीणों से जंक फूड से बचने व अधिक से अधिक मात्रा में घर में बने पारंपरिक और पौष्टिक भोजन करने का आहवान किया गया। मौके पर दुबलाबेड़ा स्कूल में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। छात्रों के इस समूह में अंकित, पंकज, रंजीत, करण, अजय, प्रशांत और अनुज सहित समाजसेवी राजकुमार बेदिया, किशोर बेदिया आदि शामिल थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.