GA4-314340326 big breaking/ गेतलसूद-सिकिदिरी ट्रांसमिशन लाइन का तार काटकर ले गये चोर

big breaking/ गेतलसूद-सिकिदिरी ट्रांसमिशन लाइन का तार काटकर ले गये चोर

इसी टावर से तार काटा गया
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi)  गेतलसूद सोलर पावर प्लांट के लिए निर्माणाधीन गेतलसूद-सिकिदिरी 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन में लगे टावर से तार की चोरी हो गई। दो टावर में लगे करीब 400 मीटर लंबा उच्च दाब लाइन के दो फेज के तार को बनादाग के पास से शनिवार की रात में काटकर चोरी किया गया। इससे मार्च माह में सोलर पावर उत्पादन के शुरू होने की कवायद को झटका लगा है। बाटम और मिडिल फेज तार को काटा गया है। महत्वपूर्ण बात यह रही की टावर के उपर चढ़कर तार को काटा गया। इस घटना में जानकार लोगों के शामिल होने की आशंका है। चोरी के इस घटना की जानकारी अनगड़ा थाना पुलिस को दे दी गई है। सेकी गेतलसूद के प्रोजेक्ट मैनेजर पल्लव यदु ने बताया कि दो लाख रूपया से अधिक मूल्य के तार की चोरी की गई है। तार चोरी की इस घटना से मार्च माह में बिजली उत्पादन शुरू होने के प्रयास को झटका लगा है। लेकिन पूरा प्रयास है कि समय पर गेतलसूद सोलर पावर प्लांट से बिजली का उत्पादन शुरू करा दिया जाए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने