![]() |
| वोट डालने के बाद मंत्री व उनकी पत्नी। |
सुदिव्य सोनू व डॉ. शैलेंद्र ने पत्नी संग किया मतदान
मतदान प्रक्रिया के दौरान नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अपनी पत्नी के साथ बूथ पर पहुंचे और वोट डाला। वहीं, भाजपा समर्थित मेयर पद के उम्मीदवार डॉ. शैलेंद्र चौधरी ने भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने भी सुबह ही अपने निर्धारित बूथ पर जाकर मतदान किया। सभी नेताओं ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस उत्सव में हिस्सा लेने की अपील की।![]() |
| भाजपा समर्थित उम्मीदवार डॉ शैलेंद्र चौधरी पत्नी संग। |
डीसी बोले- गड़बड़ी पर होगी 'स्ट्राइक'
मतदान शुरू होने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त (डीसी) रामनिवास यादव ने जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी मॉनिटरिंग और हेल्पलाइन व्यवस्था की गहन जांच की। डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए:* भ्रामक सूचना: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखें।
* क्विक रिस्पॉन्स: किसी भी तकनीकी या सुरक्षा संबंधी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
* संवेदनशील बूथ: संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर सुरक्षा बलों के साथ निरंतर समन्वय बना रहे।
![]() |
| मतदान कर्मियों को दिशा निर्देश देते उपायुक्त। |
बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम
प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप व अन्य सुविधाएं दी गई हैं। डीसी ने खुद कई बूथों का दौरा कर सुरक्षा और निष्पक्षता का जायजा लिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी तेज कुमार हांसदा, जिला नजारत उप समाहर्ता आशुतोष ठाकुर और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।> डीसी की अपील
पारदर्शिता और निष्पक्षता ही हमारी प्राथमिकता है। मतदाता निर्भीक होकर मतदान केंद्रों पर आएं और अपने मताधिकार से लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।
-रामनिवास यादव, जिला निर्वाचन पदाधिकारी


.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.