 |
| जगदीश भोगता को सम्मानित करते मंत्री दीपिका पांडेय |
angara(ranchi) दो दिवसीय 47वां केन्द्रीय श्रीरामकृष्ण किसान मेला(राज्यस्तरीय) गुरूवार से गेतलसूद स्थित रामकृष्ण मिशन फार्म में शुरू हुआ। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेला का आयोजन प्रतिवर्ष अनगड़ा प्रखंड के विवेकानंद सेवा संघों के द्वारा किया जाता है। इस वर्ष मेला का थीम “प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन द्वारा आय सृजन” है। विशिष्ट अतिथि कृषि विभाग के संयुक्त सचिव गोपाल जी तिवारी, स्वामी भवेशानंद, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा थे। मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने क्षेत्र में कृषि विकास को लेकर रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा कराये जा रहे कार्यो की सराहना किया। बोली प्राकृतिक तरीके से खेती करने की जरूरत है। और रामकृष्ण मिशन लगातार इसपर काम कर रहा है। मंत्री दीपिका पांडेय ने नवागढ़ पंचायत के बड़की गोड़ांग निवासी प्रगतिशील किसान जगदीश भोगता को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ किसान के पुरस्कार से सम्मानित किया। स्वामी भवेशानंद ने किसानों से जैविक विधि से खेती करने का आहवान किया। अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष संतोष बेदिया व संचालन डा. रवीन्द्र कुमार सिंह व डा. सुरेश कुमार महतो ने किया। इस अवसर पर सिरका मुखिया रोशनलाल मुंडा, गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, सुरसू मुखिया सुमित्रा देवी, रामसाय मुंडा के अलावा मेला समिति के उपाध्यक्ष राजकुमार बेदिया, सचिव जगदीश भोगता, सहसचिव देवनारायण बेदिया, अशोक बेदिया, कमल बेदिया, पहलू बेदिया, अर्जुन बेदिया, शिवा मुंडा, लालो कुमार महतो, कलेश्वर बेदिया, बलिया बेदिया, प्रदीप कुमार महतो, सुरेश कुमार महतो, घनश्याम उरांव, राम उरांव, मालिया बेदिया, मोहन बेदिया, सावना बेदिया, गणेश मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।
 |
|
मेला में किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से किसान शामिल हुए। किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान विभिन्न् संस्थानों से आये कृषि वैज्ञानिकों ने किया। कृषि विज्ञानियों में डा. राजेश कुमार, डा. नेहा राजन, डा. विशाखा सिंह, डा. मनोज कुमार सिंह, डा. भरत महतो आदि शामिल हुए। सर्वोत्तम विवेकानंद सेवा संघ का पुरस्कार बरवाटोली को दिया गया। जबकी 586 आदिवासी किसानों के बीच आदिवासी उपयोजना के तहत स्प्रेयर का वितरण किया गया। मेला में कृषि जगत से संबंधित विभिन्न संस्थानों के द्वारा तीन दर्जन से अधिक स्टाल लगाया गया। 473 फसलों व कुटीर उद्योग उत्पादों का पंजीयन कराया गया। शुक्रवार को श्रेष्ठ कृषि उत्पादों को पुरस्कृत किया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.