angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के प्रसिद्ध जलप्रपात हूंडरू फाल में रोपवे का निर्माण तथा जोन्हा फाल में ग्लास ब्रीज व रोपवे का निर्माण कराया जाएगा। झारखंड सरकार ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इसकी घोषणा किया। ग्लास ब्रीज व रोपवे निर्माण का घोषणा होते ही ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त हो गया। ज्ञात हो कि ग्लास ब्रीज निर्माण व रोपवे निर्माण को लेकर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा ने सरकार को पत्र लिखा था। राजेन्द्र शाही मुंडा ने बताया कि सरकार की इस घोषणा का स्वागत करते है। अब ग्लास ब्रीज व रोपवे बन जाने से सालोंभर दोनों पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की भीड़ बनी रहेगा। इसके साथ ही अन्य कमियों को दूर करने की जरूरत है। झारखंड पर्यटन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार का साधन विकसित होगा। सैकड़ों परिवार इससे लाभान्वित व स्वालंबी बनेगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.