silli(ranchi) सिल्ली में मूसलाधार वर्षा से आम जनजीवन अस्त व्यस्त,घरों में घुसा पानी घर भी गिरा लगातार हो रहे वर्षा से 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली रही गुल रही। गुरुवार रात से हुई भारी बारिश से यहां का जनजीवन प्रभावित हो गया है। मुख्यालय से जोड़ने वाली सुलुमजुडी सड़कें बदहाल हो गई है, वहीं गांवों में खेत लबालब भर गए हैं। सिल्ली लूपुंग में अमर अग्रवाल के घरों में पानी भर जाने से परेशानी का सामना करना पड़ा। बीते गुरुवार की रात 11 बजे मूसलाधार बारिश शुरू हुई थी। करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश के बाद फिर रुक-रुक कर रात भर बारिश होती रही, वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को भी सुबह मूसलाधार बारिश हुई। जो रुक-रुककर दिन भर होती रही। बारिश के चलते शहर की कई सड़कों का बुरा हाल हो गया है। लगातार बारिश होने के कारण हजम में छोटू चित्रकार के मकान गिर गया मकान गिरने की सूचना मिलते हैं सिल्ली वीडियो रेणु वाला गांव पहुंची तथा छोटू चित्रकार के परिवारों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उनके साथ कृषि पदाधिकारी कमलाकांत महतो मुखिया गंगा नारायण सिंह मुंडा शामिल थे। सिल्ली मुरी आस पास गावों में धान रोपाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। गांव में महिला एवं पुरुषों का समूह हाथ में धान का विचड़ा लिए खेतों में पहुंच रहा है। वे धान रोपाई के कार्य में जुटे हुए हैं। कृषि विभाग कृषि पदाधिकारी कमलाकात महतो ने बताया कि इस वर्षा से 50 प्रतिशत अधिक धान रोपाई का कार्य पूर्ण हो जाएगा।
मूसलाधार वर्षा से आम जनजीवन अस्त व्यस्त, घरों में घुसा पानी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.