angara(ranchi) बानपुर की बालिका फुटबाल टीम नवागढ़ में आयोजित एक दिवसीय बालिका फुटबाल टुर्नामेंट की चैंपियन बनी। रविवार को बरवाटोली मैदान में खेले गये बेहद रोमांचक मुकाबले में बानपुर ने बेदिया सिस्टर्स हरड़ाबेड़ा को पेनाल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर खिताब जीता। टुर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल हुई। विजेता व उपविजेता टीम को नकद व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। टुर्नामेंट का आयोजन भाजपा के रांची जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक ने किया। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा, विशिष्ट अतिथि नवागढ़ पंसस फाल्गुनी शाही व नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने किया। सत्यदेव मुण्डा ने कहा कि हमें अपने जीवन में स्पोटस के सिद्धांत को अपनाने की जरूरत है। जीतने पर इतराना नही है और हारने पर आत्मविश्वास बनाये रखना है। प्रभुदयाल बड़ाईक ने कहा खेलकूद के क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावना है। देश को खेल का पावर हाउस बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र को आगे आना होगा। इस अवसर पर दिलीप मिर्धा, बुधराम बेदिया, जुगल बेदिया, अजय बड़ाईक, सन्नू करमाली आदि उपस्थित थे।
बालिका फुटबाल की चैंपियन बनी बानपुर
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News
.jpeg)
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.