angara(ranchi) उषा मार्टिन विवि के नर्सिंग स्कूल को भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी) से आधिकारिक मान्यता प्राप्त हुई है। आईएनसी के दो अधिकारियों के द्वारा संसाधनों और कार्यक्रमों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान नर्सिंग स्कूल में आठ विशेष प्रयोगशालाएं जिनमें प्रसूति और स्त्री रोग प्रयोगशाला, सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग प्रयोगशाला, पोषण प्रयोगशाला, नर्सिंग फाउंडेशन प्रयोगशाला, उन्नत कौशल प्रयोगशाला, प्री-क्लिनिकल प्रयोगशाला आदि प्रयोगशाला का निरीक्षण किया गया। नर्सिंग स्कूल के बीएससी नर्सिंग को 60 सीटों की प्रवेश क्षमता के साथ मान्यता प्रदान की गई है। कुलपति डॉ मधुलिका कौशिक ने कहा कि इस मान्यता से नर्सिंग के छात्रों को बेहतर कैरियर के अवसर और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
उषा मार्टिन विवि के नर्सिंग स्कूल को मिला आईएनसी से मान्यता
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.