angara(ranchi) हरातू पंचायत के ढेलुवाखूंटा निवासी राधा मुंडा के श्रद्धाकर्म के लिए भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने शनिवार को सहयोग किया। पिछले दिनों गंभीर बिमारी से राधा मुण्डा का मौत हो गया था। बीमारी के इलाज में ही घर का सारा नकदी खत्म हो गया। मृतक की पांच बेटियां है। स्वजनों को श्राद्धकर्म करने में काफी परेशानी हो रही थी। इसकी जानकारी जैलेन्द्र कुमार को दी गई। विधवा मैनी देवी व पुत्र बबलू मुंडा को सूखा राशन व आर्थिक सहयोग किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता सुजीत सोनी, सिकिदिरी मंडल महामंत्री सतपाल राउत, ब्रजकिशोर प्रसाद, शशि प्रभा देवी आदि उपस्थित थे।
भाजपा नेता के प्रयास से हुआ श्राद्धकर्म
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.