angara(ranchi) पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों का समागम जुलाई माह के दूसरे सप्ताह में टाटीसिलवे इइएफ मैदान में होगा। इसमें पूर्व जीप सदस्य, पूर्व प्रमुख/उपप्रमुख, पूर्व मुखिया, पूर्व पंसस सहित ग्रामप्रधान शामिल होंगे। इस समागम में पंचायत को अधिकार देने व पंचायत प्रतिनिधियों को पेंशन देने की मांग को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। समागम की तैयारी को लेकर बुधवार को ग्रामप्रधान संघ के रांची जिलाध्यक्ष उमेश कुमार बड़ाईक ने अनगड़ा प्रखंड के हरातू, हेसातू, नवागढ़, राजाडेरा व चतरा पंचायत के अनेक राजस्व गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उमेश बड़ाईक ने बताया कि समागम की तैयारी चल रही है। मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो होंगे।
पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के समागम को लेकर चलाया जनसंपर्क अभियान
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.