silli(ranchi) प्रखंड के हाकेदाग पंचायत के हाकेदाग केंदुआटोली में श्मशान में शेड और हरीडीह से बोकलादोह तक 300 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी व प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक ने संयुक्त रूप से किया। दोनों कार्य विधायक निधि की राशि से किए जायेंगे। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि श्मशान में शेड निर्माण होने से शव लेकर पहुंचने वाले ग्रामीणों को परेशानियों से निजात मिलेगी। धूप, बरसात जैसे मौसम में भी पहुंचने वाले ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं उन्होंने कहा कि गांव के पुजा सह मेला स्थल मेला स्थल बोकलादोह जाने में हो रही समस्या को देखते हुए पीसीसी पथ का निर्माण किया जा रहा है। प्रखंड प्रमुख ने लोगों को कार्यों में सहयोग करने की आग्रह किया तथा संवेदक को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की निर्देश दिया। मौक़े पर केंद्रीय सचिव सुशील महतो, मुखिया हरिपद मांझी, आजसू महिला प्रखंड अध्यक्ष सोमरी देवी, पिस्का पंसस अनिल मांझी, देवनारायण महतो, विष्णुचरण महतो, वार्ड सदस्य आशा देवी, देवंती कुमारी, देवचरण गोरांई, सृष्टिधार महतो, गिरिधर महतो, भीष्मबर महतो, धीरेन महतो, कार्तिक गोरांई, अजय महतो बालेश्वर महतो, खेमनाथ महतो आदि उपस्थित थे।
श्मशान में शेड व पीसीसी पथ का शिलान्यास
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.