sonahatu(ranchi) थाना क्षेत्र के डीबाडीह गांव के समीप स्क्रैप टाल अवैध रूप से संचालित था। सोनाहातू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार रात छापेमारी कर स्क्रैप टाल को जब्त कर संचालित करने वाले व्यक्ति रमेश प्रमाणिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस संबध में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि डिबाडीह के समीप स्क्रैप का धंधा करने की सूचना मिली थी। जमशेदपुर, धनबाद या बोकारो से आने वाले स्क्रिप्ट गाड़ियों से स्क्रैप कटिंग किया जाता था। कटिंग स्क्रैप को जमा कर ऊंचे दाम पर बेचने का धंधा किया जाता था। संचालित करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
अवैध स्क्रैप टाल संचालक जेल गया
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.