silli(ranchi) प्रखंड के कुटाम स्थित भक्ति वेदांत विद्या भवन गुरुकुल के तत्वावधान में शनिवार को नगर संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। सिल्ली पुराना बुंडू मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप से भव्य नगर संकीर्तन का शुभारंभ किया गया जो सिल्ली बाजार, थाना चौक, सिल्ली स्टेडियम के समीप, ब्लाॅक चौक, झारखंड मोड़ मुरी बस स्टैंड, बड़ा मुरी होते छोटा मुरी पहूंचा और समापन किया गया। इससे पूर्व स्टेडियम के समीप स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर के कोच एवं खिलाड़ियों द्वारा संकीर्तन में शामिल लोगों के बीच शर्बत का वितरण किया गया। संकीर्तन में गुरुकुल के आचार्य, विद्यार्थी एवं स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर गुरुकुल के संस्थापक दास गदाधर प्रभु, आचार्य सुबोल दास प्रभु समेत सभी आचार्यों एवं विद्यार्थियों ने गुरुकुल परिसर में आगामी 19 से 27 अगस्त तक होने वाली राधा रमन महामहोत्सव में शामिल होने के लिए लोगों से आग्रह किया।
गुरुकुल के विद्यार्थियों ने निकाला नगर संकीर्तन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News
.jpeg)
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.