angara(ranchi) हेसातू के जालिमा गांव का खराब ट्रांसफार्मर को सोमवार को बदला गया। एक माह बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हुआ। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। 100 केवीए के नया ट्रांसफार्मर का उदघाटन समाजसेवी अनिल ठाकुर ने किया। अनिल ठाकुर ने बताया कि कई बार खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर विभाग को आवेदन दिया गया था। लेकिन कोई कारवाई नही हो रहा था। बाद में जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा के प्रयासों से खराब ट्रांसफार्मर को बदला गया। इस अवसर पर मनोज ठाकुर, अनिल बेदिया, मुकुंद ठाकुर, रमेश बेदिया, चन्द्रमोहन ठाकुर, कृष्णा बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे।
एक माह बाद बहाल हुआ बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों में खुशी की लहर
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.