![]() |
| स्टूडेंट्स एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते सुदेश |
इन गांवों से होकर रांची आयेगी स्टूडेंट एक्सप्रेस
प्रखंड से एक बस चलेंगी जो इचाहातू, बी नावाडीह, बुरुडीह, कोटाँगदाग ,डोमनडीह, गोमदा चौक,सुभाष चौक राहे,नावागांव चौक,कटियाडीह,चंदनडीह चौक होते हुये निर्धारित समय पर बुंडू ओर रांची जायेगी। सीएनजी बस में जीपीएस सिस्टम, वाईफाई,सीसीटीवी, एलसीडी लगा है।
सुरक्षा के है व्यापक इंतजाम
सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक सीट पर हेल्प बटन लगाये गये है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला सुरक्षाकर्मी की मौजूदगी होगी। आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट जिनकी उच्च शिक्षा में आर्थिक स्थिति अड़चन बनती थी ,अब ऐसी समस्या उसके उच्च शिक्षा में बाधा नहीं बन पाएगी। स्टूडेंट्स एक्सप्रेस गरीब बच्चों के लिये वरदान साबित होगा। उसके अलावे छात्र छात्राओं के लिये निशुल्क कोचिंग,स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी आदि की व्यवस्था दिया जा रहा है।शिक्षा की नई क्रांति की शुरूआत किया जा रहा है। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच बस पास का वितरण किया गया।
पहले से ही सोनाहातू से चल रहा स्टूडेंट एक्सप्रेस
इसके पहले ही सोनाहातू प्रखंड से एक बस छात्रों को सेवा दे रहा है। युवा दिवस के अवसर पर आज से ओर एक बस चलेगी, अब सोनाहातू से दो बस चलेगी ओर राहे से एक बस चलेगी। मौके पर्, प्रभारी संजय सिद्धार्थ सुनील सिंह, बहादुर महतो, म्युक भूषण महतो, सुधीर यादव, दीपक हरिजन, जगन्नाथ मुखर्जी, प्रमोद सिंह, मनोरंजन भोक्ता, हलधर पांडे सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
परिजन घर से ही बस में मौजूद बच्चों पर रख सकेंगे--
स्टूडेंट एक्सप्रेस बस में जिसमें सीसीटीवी कैमरे लगे है जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से कनेक्ट है, इसके जरिए परिजन अपने-अपने बच्चों पर नजर रख सकेंगे इस सुविधा से परिजन अपने बच्चों को लेकर चिंता मुक्त रहेंगे कि उनके बच्चे किस स्थिति में हैं। साथ ही बच्चों को बस में चढ़ने के लिये हर बार कार्ड पंच करना होगा इससे पता चलेगा कि बच्चा कितना बार बस से उतरा और चढ़ा है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.