angara(ranchi) उषा मार्टिन विश्वविद्यालय परिसर अनगड़ा में शुक्रवार को सैमफोर्ड अस्पताल रांची के द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 40 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। स्वास्थ्य सेवा समिति एनएसएस परिसर की सदस्य प्रियंका पल्लवी के प्रयासों से आयोजित इस शिविर में भौतिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन हुआ। उद्घाटन उषा मार्टिन के रजिस्ट्रार डा. अनिल कुमार मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करना था। आयोजन में डा. आकांक्षा आनंद सक्सेना, तपस्या दास, डा. अनिकेत मिश्रा बाल्मीकि सिंह सहित अन्य का योगदान रहा।
उषा मार्टिन विवि में रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.