angara(ranchi) जसपुरिया बीएड कालेज बीसा गेतलसूद के 2022-24 बैच के प्रशिक्षुओं का 70 सदस्यीय एक दल शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण पर नैनीताल के लिए रवाना हुआ। इसका नेतृत्व विभा कुमारी कर रही है। हनुमान गढ़ी, नैनी लेक, कैंची धाम, रानीखेत, कौसानी आदि स्थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया जाएगा। साथ में निदेशक शालिनी प्रिया व संजय पटेल भी है। रोमांच से भरपूर इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यार्थियों ने शारीरिक शिक्षा, संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण के विभिन्न पक्षों का अवलोकन करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। कालेज के संस्थापक जैलेंद्र कुमार ने सभी को रांची रेलवे स्टेशन के लिए कालेज परिसर से रवाना किया। मालूम हो कि इस तरह का शैक्षणिक भ्रमण कालेज की तरफ से प्रत्येक वर्ष कराया जाता है।
जसपुरिया बीएड कालेज के प्रशिक्षु शैक्षणिक भ्रमण पर गये नैनीताल
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.