angara(ranchi) जशपुरिया बीएड कालेज बीसा गेतलसूद में गुरूवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षु सिमोन टुड्डू को मिस्टर फ्रेशर और मिक्की मिशेल लकड़ा को मिस फ्रेशर चुना गया। मौके पर सत्र 2023-25 के नवागत प्रशिक्षुओं का स्वागत किया गया। नुक्कड़ नाटक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत व संगीत की प्रस्तुती कर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। संचालन विलसन व सुशीला ने किया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व विशिष्ट अतिथि निदेशक शालिनी प्रिया थी। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, आनंद, हर्षोल्लास एवं उद्धार का संदेश देता है। इस अवसर पर प्राचार्य डा. अनिल कुमार मिश्र, प्राध्यापकगण सजीव कुमार, विभा कुमारी, सरिता सिह, सरिता शर्मा, विभा कुमारी, उषा मिंज, रंचन कुमारी, शशिप्रभा, महफूज अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
क्रिसमस गैदरिंग में सिमोन टुड्डू मिस्टर फ्रेशर और मिक्की मिशेल लकड़ा मिस फ्रेशर बनी
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.