angara(ranchi) एसएसबी 26वीं वाहिनी द्वारा आयोजित तीनदिवसीय वालीवोल टुर्नामेंट की चैंपियन सालहन की टीम रही। बुधवार को अनगड़ा स्थिति वाहिनी मुख्यालय में खेले गये रोमांचक मुकाबले में सालहन ने चिलदाग को 2-0 से हराया। टुर्नामेंट में छह टीमें शामिल हुई थी। एसएसबी के 60वी वर्षगांठ के मौके पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत टुर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वाहिनी कमांडेंट एसडी शेरखाने ने दोनों टीमों को ट्राफी, ड्रेस, शूज व वालीवोल किट देकर पुरस्कृत किया। एसडी शेरखाने ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में फुटबाल व क्रिकेट के अलावा वालीवोल में भी काफी प्रतिभा छिपी हुई है। इसके निखारने के लिए एसएसबी लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर एसएसबी के अधिकारी सहित अन्य शामिल थे।
एसएसबी वालीवोल टुर्नामेंट की चैंपियन बनी सालहन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.