angara(ranchi) शालिनी अस्पताल एवं उषा मार्टिन फाउंडेशन के तत्वावधान में हेसल गांव के दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सक वैध अमिता जैन ने 80 मरीजों की जांच की। सभी के बीच निशुल्क दवा का वितरण किया गया। साथ ही आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के बारे में बताया गया। शालिनी अस्पताल के प्रबंधक राणा विकास ने बताया कि यह कार्यक्रम दर्द निवारक दवा मुक्त अभियान के तहत चलाया जा रहा है। उषा मार्टिन फाउंडेशन के सहयोग से ये कार्यक्रम आगे भी अन्य गांवों में जारी रहेगा। इस मौके पर उषा मार्टिन फाउंडेशन के भुनेश्वर महतो, शालिनी अस्पताल के शिशिर कुमार भगत, दिलीप मुंडा, संपूर्णानंद महतो आदि उपस्थित थे।
आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में हुआ 80 मरीजों का इलाज
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.