angara(ranchi) जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी के द्वारा आयोजित 22 दिवसीय खेल महोत्सव के सम्मान समारोह में सांसद संजय सेठ रविवार को शामिल हुए। विशिष्ठ अतिथि रवि सिंह थे। संस्थान के ढ़ेलुवाखूंटा स्थित कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सफल आयोजन को लेकर संस्थान के 116 निर्णायक मंडली के सदस्यों, पदाधिकारियों व विभिन्न इवेंट के गोल्ड मेडलिस्ट को पदक देकर पुरस्कृत किया गया। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार व संचालन रमण कुमार ने किया। सांसद संजय सेठ ने कहा कि इस क्षेत्र के बालक बालिकाओं के लिए संस्थान ने जो समर्पण भाव से कार्य किया है यह अति प्रशंसनीय है। इतने बड़े पैमाने पर इतने सारे खेलों का आयोजन से इस क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की दिशा तय होगी। इस मौके पर सत्यपाल राउत, राजकुमार, अमन जायसवाल, दिलीप कुमार दीपू, रोहित क्षेत्री, विजय सिंह, संजय राणा, संजू गोस्वामी, संजय कुमार, गुड्डू सिंह, संदीप कुमार वर्मा, रवि करमाली, विवेक प्रधान आदि उपस्थित थे।
सम्मान समारोह में शामिल हुए रांची सांसद संजय सेठ
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.