sonahatu(ranchi) थाना क्षेत्र के सिल्ली-रांगामाटी सड़क तिलाईपिड़ी सतिया के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 38 वर्षीय व्यक्ति का मौत हो गया है। व्यक्ति की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जयपुर निवासी बुद्धेश्वर महतो के रूप में हुआ है। घटना की सूचना पर सोनाहातू थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल घटना स्थल में पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिये पूछताछ कर रही है।ग्रामीणों के अनुसार मृतक बुद्धेश्वर महतो अपना ससुराल तिलाईपिड़ी गांव जा रहा था कि एक अज्ञात वाहन से टक्कर मार दिया,जिससे तत्काल घटनास्थल में ही मौत हो गया था।
एक्सीडेंट: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से व्यक्ति का हुआ मौत
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
sonahatu news

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.