rahe(ranchi) मेरा माटी मेरा देश अभियान को लेकर राहे प्रखंड के सभी 9 पंचायतों से एकत्रित पवित्र अमृत कलश को जिला में जमा किया गया।प्रखंड परिसर में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप प्रमुख उमेश महतो ने कहा कि दिल्ली में बलिदानियों की याद में बननेवाली अमृत वाटिका में राहे प्रखंड के सभी पंचायतों की मिटटी का उपयोग होगा। यह हमारे प्रखंड के लिए गर्व की बात है। मौके पर मुखिया श्याम सिंह मुंडा, कृष्णा पातर, क्षेत्रमोहन महतो, विनय कुमार, सुभाष महतो सहित नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य मौजूद थे।
प्रखंड के सभी 9 पंचायतों से एकत्रित पवित्र अमृत कलश को जिला प्रतिनिधि को सौंपा
NovbhaskarHundrufall
0

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.