GA4-314340326 सुदेश महतो ने किया प्रेम वाटिका बेंक्वेट व गेस्ट हाउस का उद्घाटन

सुदेश महतो ने किया प्रेम वाटिका बेंक्वेट व गेस्ट हाउस का उद्घाटन

silli(ranchi)  सिल्ली थाना के समीप नव निर्मित प्रेम वाटिका बेंक्वेट व गेस्ट हाउस का उद्घाटन बुधवार को पुर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली  विधायक सुदेश कुमार महतो ने फीता काटकर किया। मौके पर विधायक ने प्रेम वाटिका के संचालक को बधाई देते हुए कहा  विवाह भवन ही एक मात्र स्थान है जहाँ लोग बिना परेशान हुए चिंतामुक्त होकर एक स्थान पर विवाह के सारे कार्यक्रमो को सम्पन्न करा सकते है। सबसे खास बात है कि यह शहर के भीड़ भाड़ से हटकर है। यहां पार्किंग की पूरी व्यस्था से लेकर अतिथितियों के ठहरने के पूरे इंतज़ाम है। वहीं उन्होंने  यहां की खूबियों को सराहना की।  


प्रेम वाटिका के संचालक किशोर कुशवाहा एवं उनके भाई अम्बुज कुशवाहा ने वेंक्वेट हाॅल वह गेस्ट हाउस में एसी कमरे, वेंक्वेट हाॅल व लाॅन एरिया तथा मिलने वाली सारी सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं संचालक के पिता अरविंद कुशवाहा ने विधायक समेत अन्य सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उप प्रमुख आरती देवी, बीडीओ रेणु बाला, थाना प्रभारी आकाशदीप, अधिवक्ता विजय कुशवाहा, मुखिया सिमा कुमारी गोंझु, शर्मिला कुमारी, संजय सिद्धार्थ, लक्ष्मण महतो, रविंद्र करमाली, संजय भगत, संजीव भगत, बबलु साव राजेश साव , गुड्डू भगत, किरोध कोइरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने