GA4-314340326 खेल खिलौने प्रतियोगिता में सोनाहातू की छात्रा मीरा रही टापर

खेल खिलौने प्रतियोगिता में सोनाहातू की छात्रा मीरा रही टापर

 

sonahatu(ranchi)  झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सोनाहातू की छात्रा मीरा पांडेय टापर रही। मीरा पांडेय हेसाहातू निवासी स्व मनोरंजन पांडेय की पुत्री है। प्रतियोगिता का थीम स्थानीय खेल खिलौने पर अपनी प्रस्तुती दी। इसमें पूरे झारखंड से 24 जिलों के प्रतिष्ठित निजी और सरकारी विद्यालयों की छात्राएं शामिल हुए। टापर मीरा पांडेय अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी।  राज्यसभा सदस्य महुआ माजी ने मीरा को पुरस्कृत किया।

मीरा ने एक वर्ष से तीन वर्ष के बच्चों के तीन पहिया चक्का वाले गाड़ी और लड़की का बाजा बनाकर अपना प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया था। जिसमें मार्गदर्शक शिक्षिका सरोजिनी टोप्पो और शशि बाड़ा थी। मीरा के प्रदर्शन पर वार्डन शशि बाड़ा, सरोजिनी टोप्पो, फुलमनी बाड़ा, सौरभ कुमार सिंह और कृष्ण चंद्र महतो ने बधाई दी है और राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने की कामना की है ।

 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने