silli(ranchi) मुरी-गोला पथ के सिंगपुर चौक में भी सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो के पहल पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है। इसके लिए फाउंडेशन तैयार किया गया। विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह ने बताया कि सिल्ली विधानसभा में लगभग 20 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रहे हैं। जिसमें सिल्ली प्रखंड के मुरी सिंगपुर चौक के अलावा, दुर्गा मंदिर प्रांगण हलमाद, रामपुर चौक सिल्ली, सिल्ली थाना चौक, रघुनाथ महतो चौक बुडाआम सिल्ली, ब्राह्मणडीह चौक सिल्ली, पतराहातू बाजार चौक शामिल है। आधे से अधिक जगह दुर्गा पूजा तक लगा लिए जाऐगे।जिसकी तैयारी जोर-जोर से चल रही है। इस मौके पर गणेश महतो सिंगपुर ग्रामप्रभारी, सुमीत कुमार, किशोर महतो, प्रकाश कुमार, अरूण महतो, दीपक महतो, शिशुपाल महतो प्रखण्ड सचिव, रंजीत महतो, घसीराम महतो, प्रभात कुमार पंचायत प्रभारी, मुन्ना लोहरा, सहदेव महतो आदि उपस्थित थे।
सिंगपुर चौक में लग रहा है सोलर स्ट्रीट लाइट
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.