silli(ranchi) लोवादाग पंचायत के पाटका मैदान में अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा एकल अभियान प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के 400 बच्चे शामिल हुए। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संभाग खेलकूद प्रमुख करम सिंह महतो ने कहा कि गांव के प्रतिभा को एकल अभियान राष्ट्र तक पहुंचाने का काम कर रही है। साथ ही गांव में छुपी प्रतिभाओं को भी तरासने का काम किया जा रहा है। सफल प्रतिभागियों में 100 मी दौड़ प्रथम राज कुमार-पतराहातु, द्वितीय अम्बिका कुमारी- बंता, 200 मी दौड़ प्रथम जितेन्द्र कुमार साहू-पतराहातु , द्वितीय सुप्रीया कुमारी- डोमनडीह 400 मी दौड़, प्रथम करन सिंह -झाबरी, द्वितीय आरती कुमारी -डोमनडीह, लम्बी कूद में प्रथम अमरेश कुमार -कारेयाडीह द्वितीय जयन्ति कुमारी-खेरडीह, ऊंची कूद प्रथम विनय कुमार-कारेयाडीह, द्वितीय अम्बिका कुमारी -बंता। कब्बड्डी में पतराहातु के पंकज कुमार, अजय कुमार, नीरज कुमार, खेरडीह के चन्दन महतो, प्रकाश महतो, डोमनडीह के नरोत्तम महतो, दिपेश कुमार, कटंगा के आकाश कुमार, एवं सचिन महतो-मैसूडीह। बालिका वर्ग में, मधुबाला कुमारी -मैसूडीह ,कविता कुमारी -कारेयाडीह ,जयन्ति कुमारी व मीरा कुमारी खेरडीह, कुमकुम कुमारी, सुप्रीता कुमारी, श्रुति कुमारी, प्रिया कुमारी-पतराहातु सरस्वती कुमारी -साली सेरेंग शामिल है। मौके पर कर्ण महतो,अंगद महतो, अभिमन्यु महतो आदि उपस्थित थे।
एकल अभियान प्रखण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.