GA4-314340326 राशन डीलरों द्वारा राशन काटे जाने के विरोध में ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे

राशन डीलरों द्वारा राशन काटे जाने के विरोध में ग्रामीण प्रखंड कार्यालय पहुंचे

silli(ranchi)  प्रखंड के राशन डीलरों द्वारा कार्ड धारियों का राशन काटे जाने के विरोध में मगंलवार को सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर गए। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। इनमे से अधिकतर कार्ड धारी प्रखंड के  बड़ा चांगडू पंचायत के अड़ाल, नवाडीह एवं बड़ा चांगडु गांव से आए थे। सभी कार्डधारी प्रखंड कार्यालय के प्रवेश गेट से जुलूस की शक्ल में प्रखंड कार्यालय तक गए। इनका नेतृत्व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के छात्र नेता देवेंद्र महतो कर रहे थे। सभी कार्ड धारी राशन वितरण के दौरान  राशन काटे जाने के विरोध में नारे बाजी कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के सभी डीलर दो महीने का राशन का अंगूठा लगवा कर एक ही महीने का राशन दे रहे हैं। छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि राशन की कटौती पूरे राज्य स्तर पर अधिकारियों की मिली भगत से हो रही है। इसपर सरकार अविलंब रोक लगाए। इस संबध में बीएसओ से बात करने की कोशिश की गई पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने