GA4-314340326 जेपीएल सिल्ली: रमेश स्पोटिंग व तेलंगाना टाइटंस जीता

जेपीएल सिल्ली: रमेश स्पोटिंग व तेलंगाना टाइटंस जीता

 

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डा. मुकेश कुमार
silli(ranchi)  सिल्ली स्टेडियम में चल रहे झारखंड प्रीमियर लीग मैच के छठवें  दिन सोमवार को पहला मैच बेहद रोमांचक रहा। मैच रमेश  स्पोटिंग बनाम स्टोनएक्स सेवन के बीच खेला गया। इस मैच को रमेश स्पोटिंग ने 3-2 से जीता। स्टोन एक्स सेवन की टीम के तरफ से 6 नंबर की जर्सी में खेल रहे नेशनल फुटबॉलर सुबोध महतो ने 48 वें मिनट में शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। रमेश स्पोटिंग टीम की ओर से 15 नंबर की जर्सी में खेल रहे ताबेर ने 50 वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी करा दी। 75वें मिनट में 8 नंबर की जर्सी में खेल रहे मनीष ने शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। अंतिम पांच मिनट में दोनों टीमों लगातार एक दूसरे पर हमलावार रही।  

सिल्ली युनाइटेड से मैच खेले सुदेश महतो

दूसरा मैच सिल्ली यूनाइटेड  बनाम तेलंगाना टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच को तेलंगाना ने 3-2 से जीता। पहले हाफ तक तेलंगाना 3-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में सिल्ली युनाइटेड ने दो गोल कर वापसी का प्रयास किया। सिल्ली से खेल रहे सुदेश महतो ने शानदार खेल दिखाया। मैच के अंतिम झणों में सिल्ली ने कई बेहतरीन मूव बनाये लेकिन बाक्स में नही डाल सके। इस मौके पर सिल्ली अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी मुकेश कुमार, डॉ रमनेश प्रसाद, सिंटू कुमार ब्रजेश प्रसाद, समीर सिंह, कॉमेंटेटर कमल महतो, काजल महतो, काली महतो, सुनील महली, राजू महतो  रांची जिला सोशल मीडिया प्रभारी नंदकिशोर महतो, मैच रेपरी शिशिर मिंज, रोहित कछप,राजेन कछप, शशि मुंडा आदि उपस्थित थे।

कैमरे की नजर







Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने