GA4-314340326 घर में सो रही महिला के ऊपर मिट्टी का घर भरभराकर गिरा

घर में सो रही महिला के ऊपर मिट्टी का घर भरभराकर गिरा

भुखली देवी अपने ध्वस्त घर के साथ
Angara (ranchi) बीसा पंचायत के कडरूटोली में लगातार को रही बर्षा से भुखली देवी पति अकलु भोगता का  मिट्टी का घर बुधवार की सुबह 4 बजे के करीब ध्वस्त हो गया। घटना के समय भूखली अपने घर मे सो रही थी। अचानक से दीवार भरभराकर उसके ऊपर ही गिर गया।  जिससे वही दब गई। काफी मशक्कत के बाद भूखली को बाहर निकाला गया। उसे मामूली चोट लगी है। हालांकि घर ध्वस्त होने से अनाज, चावल, धान बर्तन सभी मिट्टी मे दब गया है। बीसा के उपमुखिया संजय भोगता ने भूखली देवी को आवास देने की मांग की है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने