silli(ranchi) मुरी गोला पथ मुरी टुंगरी पार्क के मेन गेट के सामने मंगलवार को करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में
मुख्य रूप से सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो उपस्थित थे। संचालन भक्ति महतो एवं भगीरथ महतो ने किया सुदेश महतो ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की करमा हमारे राज्य में मनाया जाने वाला एक अहम त्योहार है, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाता है और इसे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संरक्षित करने में मदद करता है।करमा झारखंडी संस्कृति पर आधारित झारखंडी कला और संस्कृति का परिचायक है। समाज की अपनी परंपरा और संस्कृति रही है। इस विकासशील दौर में हमें अपनी परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को बचा पाना चुनौती है लेकिन इन सभी चुनौतियों से निकलते हुए आज हमारी युवा पीढ़ी के परंपरा, संस्कृति और सभ्यता को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सभा को रांची विवि के डा. कुमुद कला महतो, डा अमर कुमार चौधरी सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
समाज के हर तबके के लोग करमा उत्सव में होते है शामिल: डा. राजाराम महतो
कुरमाली भाषा परिषद के अध्यक्ष डॉ राजाराम महतो ने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम में आना बहुत अच्छा लगता है। जिस तरह से यह उत्सव सांस्कृतिक रीति-रिवाजों के अनुसार उचित तरीके से किया जाता है, हर समाज के लोग इस उत्सव में आते हैं और भाग लेते है। कार्यक्रम से पूर्व करम अखड़ा में विधिवत करम डाली की स्थापना की गई। मौके पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। कलाकार लखी दास लोहरा, लखी मनी महतो, अंबा रानी महतो, आदि ने संस्कृत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
इनकी रही उपस्थिति
जिला परिषद सदस्य वीना चौधरी, जयपाल सिंह, सुशील कुमार महतो, लक्ष्मण महतो, उपप्रमुख आरती देवी, रंजीत सिंह, श्रीकांत महतो, शिशुपाल महतो, चंद्र मोहन महतो, प्रभात महतो, नंदकिशोर महतो मनीष महतो शशि रंजन महतो तुलसी महतो।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.