GA4-314340326 खिजरी विस के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का कांके प्रमुख ने किया भ्रमण

खिजरी विस के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का कांके प्रमुख ने किया भ्रमण

angara(ranchi)  कांके प्रखंड प्रमुख सह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ मुण्डा सोमवार को खिजरी विस के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता दुर्गा का दर्शन किए। सोमनाथ मुण्डा नामकुम, अनगड़ा व ओरमांझी के विभिन्न पूजा पंडाल पहुंचे। गेतलसूद में सोमनाथ मुण्डा का पूजा समिति के अध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। सोमनाथ मुण्डा ने कहा कि खिजरी विस की जनता मेरा परिवार है। क्षेत्र में शांति व समृद्धि बनी रहे इसे लेकर माता से प्रार्थना करने निकला हूं। क्षेत्र की जनता के हर दुख-सुख में साथ है। गेतलसूद में इस मौके पर सचिव संजय नायक, कोषाध्यक्ष गणेश लोहरा, राजेश लोहरा, शिवदास गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने