GA4-314340326 पांच दिवसीय फुटबाल टुर्नामेंट: गेतलसूद बनी चैंपियन

पांच दिवसीय फुटबाल टुर्नामेंट: गेतलसूद बनी चैंपियन

विजेता टीम के साथ संजय कुमार महतो
angara(ranchi) गेतलसूद स्कूल मैदान में रविवार को खेले गये पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट की चैंपियन गेतलसूद की टीम बनी। फाइनल मैच में गेतलसूद ने बीसा को 1-0 से हराया। निर्णायक गोल चंचल महतो ने दागा। प्लेयर आफ टुर्नामेंट गेतलसूद के टाइगर नायक रहे। टूर्नामेंट का आयोजन आदिवासी क्लब गेतलसूद ने किया। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य कांके संजय महतो व विशिष्ट अतिथि आजसू के जिला उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष आतिश कुमार महतो, अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो व उपमुखिया शंकर बैठा थे। विजेता टीम को 25 हजार व उपविजेता टीम को 15 हजार नकद पुरस्कार दिया गया। तीसरे व चौथे स्थान पर रही टीमो को भी नकद राशि प्रदान की गई। 

छोटे छोटे आयोजन से प्रतिभा तराशने का मंच तैयार होता है: संजय महतो

किक मारकर उदघाटन करते संजय महतो
संजय महतो ने कहा कि छोटे छोटे आयोजन से प्रतिभा को तराशने के लिए बड़ा मंच तैयार होता है। कार्यक्रम का आयोजन कराना अपने आप में बड़ी बात होती है। इस मौके पर गौरीशंकर मुंडा, प्रेम उरांव, विमल नायक, संजय नायक, अनिल मुंडा, गणेश लोहरा, योगेंद्र महतो के साथ आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप मुंडा, सचिव बिट्टू लोहरा, दीपक मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे। 

वीडीओ देखे: 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم